898 898 8787

चेस्ट एक्स-रे में ब्रोंकोवास्कुलर मार्किंग: अर्थ व कारण - MyHealth

Hindi

चेस्ट एक्स-रे में ब्रोंकोवास्कुलर मार्किंग: अर्थ व कारण

author
Medically Reviewed ByDr. Ragiinii Sharma
Written By
Prekshi Garg
Last Edited ByPrekshi GargJun 17, 2026
share
चेस्ट एक्स-रे में ब्रोंकोवास्कुलर मार्किंग: अर्थ व कारण
Add Redcliffe Labs as preferred on
share

चेस्ट का एक्स-रे चेस्ट के अंगों- हृदय, फेफड़े, चेस्ट की हड्डियों, वायुमार्ग या ब्रोन्किओल्स, ब्लड वेसल्स और रीढ़ (heart, lungs, chest bones, airways or bronchioles, blood vessels, and spine) की स्थिति की जांच के लिए आमतौर पर की जाने वाली रेडियोलॉजिकल प्रक्रिया है। चेस्ट एक्स-रे फेफड़ों में और उसके आसपास तरल पदार्थ का भी सीमांकन (demarcate)करते हैं।

चेस्ट के एक्स-रे के दौरान ब्रोन्कोवास्कुलर मार्किंग्स फेफड़ों में वाहिकाओं का प्रतिनिधित्व( representations) करते हैं। ये ब्रोन्कोवास्कुलर मार्किंग्स  तभी प्रमुख होते हैं जब श्वसन मार्ग(respiratory passages) के वायुमार्ग(airways) तरल पदार्थ या बलगम ( fluids or mucus)से भर जाते हैं।

यह आर्टिकल आगे प्रमुख ब्रोन्कोवास्कुलर मार्किंग्स  की विभिन्न चेस्ट एक्स-रे रिपोर्ट्स की जांच करता है और यह बताता हैं कि उनमें से प्रत्येक क्या संकेत करता है।

प्रमुख ब्रोन्कोवास्कुलर मार्किंग क्या हैं?(What are prominent bronchovascular markings?)

चेस्ट का एक्स-रे फेफड़ों, हृदय, रक्त वाहिकाओं, पसलियों और रीढ़ सहित चेस्ट के अंगों की स्थिति का आकलन करने के लिए की जाने वाली एक सामान्य परीक्षा प्रक्रिया है। चेस्ट के एक्स-रे के दौरान, नियंत्रित आयनाइजिंग रेडिएशंस (ionizing radiations) चेस्ट के अंदर की छवियां बनाते हैं।

फेफड़े हमारे सिस्टम के महत्वपूर्ण अंग हैं जो हमें सांस लेने में मदद करते हैं। वायुमार्ग फेफड़ों के आवश्यक मार्ग हैं, और इन वायुमार्गों में किसी भी रुकावट या बलगम को चेस्ट के एक्स-रे के माध्यम से देखा जा सकता है।

ब्रोन्कोवास्कुलर मार्किंग चेस्ट के एक्स-रे के दौरान जाँच किए गए पैरामीटर्स में से एक हैं। ये मार्किंग्स फेफड़ों के वेसल्स को इंडीकेट करते हैं जो आमतौर पर कम प्रमुख होते हैं या दिखाई नहीं देते हैं क्योंकि उनके भीतर हवा होती है।

बढ़े हुए या प्रमुख ब्रोन्कोवास्कुलर मार्किंग का मतलब है कि फेफड़े तरल पदार्थ से भर जाते हैं और एक्स-रे में अधिक दिखाई देने लगते हैं। जब साँस अंदर लेने के समय चेस्ट का एक्स-रे लिया जाता है तो प्रमुख मार्किंग भी देखी जाती हैं। साँस लेने के दौरान फेफड़ों की रक्त वाहिकाएं (ब्लड वेसल्स )फैल जाती हैं।

प्रमुख ब्रोन्कोवास्कुलर मार्किंग से क्या संकेत मिलता है?(What do prominent bronchovascular markings indicate?)

कभी-कभी, ब्रोन्कोवास्कुलर मार्किंग थोड़ा दिखाई देते हैं। ब्रोन्कोवास्कुलर मार्किंग की ये हल्की प्रमुखता फेफड़ों के इन्फेक्शन के कारण होती है।

प्रमुख ब्रोन्कोवास्कुलर मार्किंग  संकेत कर सकते हैं:

  • अस्थमा(Asthma)- वह स्थिति जहां वायुमार्ग में सूजन और संकीर्णता (swelling and narrowing) की वजह से अधिक बलगम पैदा हो जाता है।
  • क्रोनिक ब्रोंकाइटिस(Chronic bronchitis)- ब्रोंकाइ( bronchi) की गंभीर और लंबे समय तक की सूजन
  • ब्रोन्कोपमोनिया(Bronchopneumonia)- न्यूमोकोकल संक्रमण(Pneumococcal infection) के कारण संकुचित वायुमार्ग(constricted airways) और एल्वियोलाइ(alveoli) की सूजन।
  • प्लूरीसी(Pleurisy) - फेफड़ों की सूजन जिससे सीने में तेज दर्द और सांस लेने में तकलीफ होती है
  • कार्डिएक विफलता(A Cardiac failure) - एक ऐसी स्थिति जब हृदय मुख्य वेसल्स में पर्याप्त ब्लड  पंप नहीं कर पाता है।ब्लड हृदय में जमा हो जाता है जिससे फेफड़ों की रक्त वाहिकाएं(ब्लड वेसल्स) फैल जाती हैं
  • पल्मोनरी हाइपरटेंशन(Pulmonary hypertension)- एक प्रकार का ब्लड प्रेशर जो फेफड़ों और हृदय में आर्टरीज को प्रभावित करता है।
  • वेनो-ओक्लूसिव डिजीज(Veno-occlusive disease)- पल्मोनरी नस का बंद होना(Occlusion of pulmonary vein)- वह रक्त वाहिका (ब्लड वेसल्स) जो फेफड़ों से ऑक्सीजन युक्त(oxygenated) ब्लड को हृदय तक ले जाती है

हालाँकि, उपरोक्त शर्तें केवल संकेत हैं। आगे के एनालिसिस , टेस्ट्स , और  ट्रीटमेंट के लिए आपको अपने डॉक्टर  से परामर्श करने की आवश्यकता होगी।

निष्कर्ष(conclusion)

फेफड़े ऑक्सीजन के आदान-प्रदान के लिए आवश्यक वायुमार्ग (airways)हैं। यदि ये वायुमार्ग फ्लुइड्स से भरे हुए हैं, तो वे सांस लेने में समस्या और गंभीर स्थिति पैदा कर सकते हैं। चेस्ट का एक्स-रे इन स्थितियों को इंडीकेट  करता है और अगर आपकी चेस्ट की एक्स-रे रिपोर्ट में प्रमुख ब्रोन्कोवास्कुलर मार्किंग दिखाई देते हैं,तो यह फेफड़ों में  फ्लुइड्स, रुकावट या इन्फेक्शन्स का संकेत दे सकता है। आपका डॉक्टर आपको आगे की परीक्षण और ट्रीटमेंट के बारे में गाइड करेगा।

Leave a comment

5 Comments

  • Alisher

    Oct 9, 2026 at 11:42 AM.

    My chest x-ray indicate bronco vascular marking

    • Myhealth

      Oct 13, 2026 at 11:47 AM.

      Hello Alisher, thank you for your question. Please do not worry too much. Bronchovascular markings on a chest X-ray simply show the shadows of blood vessels and airways in the lungs. Mild or normal markings are seen in most healthy people. Prominent or increased markings may be seen in smokers, or with allergies, bronchitis, infections, or sometimes heart-related conditions. The finding alone does not confirm any disease. If you have symptoms like cough, breathlessness, or chest pain, we suggest consulting a doctor who can correlate the X-ray with your condition. Avoid smoking and dusty environments. Take care.

  • Dayanand singh

    Dec 24, 2024 at 10:54 AM.

    Middle bronchovascular ki problem hai sir ji koi tretment btao please

    • Myhealth Team

      Dec 26, 2024 at 11:52 AM.

      मध्य ब्रोंकोवास्कुलर समस्या श्वसन से जुड़ी हो सकती है। इसके लिए डॉक्टर से परामर्श लें, ताकि सही इलाज मिल सके। धूम्रपान से बचें, संतुलित आहार लें और नियमित जांच कराते रहें।

  • Purushotam Gupta

    Nov 20, 2024 at 8:59 AM.

    मुझे heart में 3 नली मे 75%बलाकेज बताई है और अब चेस्ट X-Ray से पता चल रहा है कि फेफड़े मे पानी है जिस कारण सास लेने मे दिक्कत हो रही है ! अब कौन सा टेस्ट करवाऐ कि सही बिमारी का पता लगे ! तथा निदान हो सके

    • Myhealth Team

      Nov 21, 2024 at 11:07 AM.

      फेफड़ों में पानी और दिल में 75% ब्लॉकेज के लिए आपको Echocardiogram, CT Angiography, या Angiography टेस्ट करवाने चाहिए, ताकि दिल की धमनियों की स्थिति का सही पता चल सके। Pulmonary Function Test से फेफड़ों की स्थिति का भी आकलन होगा। डॉक्टर से संपर्क करके इन टेस्ट्स को करवाएं।

  • Salim khilchi

    Dec 6, 2023 at 9:17 AM.

    Thank for guidance

    • Myhealth Team

      Dec 8, 2023 at 9:27 AM.

      You're welcome! If you have any more questions or need guidance in the future, feel free to reach out. Take care!

  • m. madaan

    Jul 14, 2023 at 5:14 AM.

    Two X ray reports. 1 : Dated 22.06.23 says; Left basal haze noted & Blunted bilateral CP angles. 2. Dates 13.07.23 says; Lung field show prominent broncho vascular markings and bilateral hilar shadows are prominent. How to interpret it or what to do now.

    • Myhealth Team

      Jul 15, 2023 at 6:35 AM.

      Hi, Based on the provided X-ray reports, there are certain findings in your lungs, including left basal haze, blunted bilateral CP angles, prominent broncho vascular markings, and bilateral hilar shadows. These findings require further evaluation and interpretation by a qualified healthcare professional who can consider your medical history and clinical symptoms. It is recommended to consult with a healthcare professional for an accurate diagnosis and appropriate treatment plan based on your specific situation. Thankyou

Explore Our Services

Quick access to popular pathology tests, categories, and health packages across India

Consult Now

Share MyHealth Blog