898 898 8787

महिलाओं का पेट कम करने के उपाय: फटाफट फैट लॉस

Health

महिलाओं का पेट कम करने के उपाय: फटाफट फैट लॉस

author
Medically Reviewed ByDr. Mayanka Lodha Seth
Written By
Komal Daryani
Last Edited ByKomal DaryaniOct 24, 2025
share
https://myhealth-redcliffelabs.redcliffelabs.com/media/blogcard-images/None/446959e1-7c4a-46d1-bf6b-4c56f4d7b11e.webp
share

क्या आपको भी जींस का बटन बंद करते वक्त एक पल के लिए रुकना पड़ता है या पसंदीदा ड्रेस पहनते ही बढ़ा हुआ पेट मन में चिंता लाता है? अगर हां, तो आप अकेले नहीं हैं क्योंकि ये कहानी आज की लाखों महिलाओं की है!

करीब 40% भारतीय महिलाएं पेट की चर्बी की समस्या से जूझ रही हैं। हर 10 भारतीय महिलाओं में करीब 4 को पेट की चर्बी की गंभीर समस्या है। यह समस्या हार्ट डिज़ीज़, डायबिटीज़ यहां तक कि कैंसर तक का भी कारण बन सकती है।

लेकिन घबराइए मत! कुछ भरोसेमंद और आसान तरीके हैं, जो सिर्फ पेट की चर्बी कम करने के लिए नहीं बल्कि आपकी पूरी जीवनशैली को स्वस्थ और सक्रिय बनाने के लिए मददगार हैं।

महिलाओं के पेट में चर्बी क्यों जमा होती है? 

अगर आप भी अपने बढ़ते पेट को लेकर चिंतित हैं तो आपके मन में भी यह सवाल जरूर आया होगा कि पेट में चर्बी जमा होने के पीछे क्या कारण होते हैं?

महिलाओं के पेट में चर्बी जमा होने के पीछे सबसे पहला कारण होता है उम्र बढ़ने के साथ हार्मोनल बदलाव जैसे मेनोपॉज में एस्ट्रोजन का स्तर कम हो जाता है, जिससे शरीर में चर्बी खासकर पेट में जमा होने लगती है। तनाव भी एक मुख्य कारण है क्योंकि तनाव से शरीर में कॉर्टिसोल हार्मोन बढ़ता है, जो पेट की चर्बी बढ़ाता है। 

इसके अलावा, अस्वास्थ्यकर भोजन, जैसे ज्यादा तला-भुना या अधिक मीठा खाना, और कम शारीरिक गतिविधि भी पेट की चर्बी को बढ़ाते हैं। नींद की कमी भी चर्बी जमा होने का कारण बनती है। साथ ही, आनुवंशिकी और धीमा होने वाला मेटाबॉलिज्म भी इस प्रक्रिया को प्रभावित करता है। 

पेट की चर्बी के पीछे क्या है?

किसी व्यक्ति का वजन मुख्य रूप से चार चीज़ों पर निर्भर करता है:

  1. रोजाना कितनी कैलोरी ली जाती है।
  2. रोजाना कितनी कैलोरी खर्च होती है।
  3. उम्र।
  4. जेनेटिक्स (वंशानुगत कारण)।

जो लोग नियमित रूप से अपनी जरूरत से ज़्यादा कैलोरी खाते या पीते हैं, उन्हें वजन बढ़ने और पेट की चर्बी बढ़ने का अधिक खतरा होता है।

उम्र बढ़ने के साथ भी यह असर दिखाई देता है। जैसे-जैसे हम बड़े होते हैं, शरीर में मांसपेशियों (Muscle Mass) की मात्रा घटती है।
जो लोग शारीरिक रूप से सक्रिय नहीं हैं, उनके लिए यह समस्या और भी बढ़ जाती है। मांसपेशियों की कमी से शरीर की कैलोरी जलाने की क्षमता कम हो जाती है, जिससे स्वस्थ वजन बनाए रखना मुश्किल हो जाता है।

For More You Can Readhttps://redcliffelabs.com/myhealth/health/symptoms-and-remedies-for-calcium-deficiency-in-women/

महिलाओं का पेट कम करने के कुछ असरदार उपाय 

पेट कम करने के लिए कुछ ऐसे आसान और भरोसेमंद उपाय हैं, जिनसे महिलाएं अपनी पेट की चर्बी नियंत्रण में ला सकती हैं। आइए इन उपायों को एक-एक करके जानते हैं:

1. संतुलित आहार अपनाएं

पेट की चर्बी कम करने के लिए सबसे जरूरी है, अपने भोजन में बदलाव लाना। अधिक फाइबर वाले फल, सब्जियां, साबुत अनाज और प्रोटीन युक्त चीजें, जैसे दाल, पनीर, अंडा या दूध शामिल करें। परिष्कृत शक्कर और मैदे से बनी चीजें जैसे ब्रेड, बिस्किट, मिठाई कम खाएं। 

इसके अलावा, अपने आहार में अधिक वसा युक्त भोजन को कम करने से ज्यादा आहार में कार्बोहाइड्रेट की मात्रा को कम करने कर ध्यान दें। क्योंकि, अधिक कार्बोहाइड्रेट ही शरीर में (खासकर पेट में) चर्बी का रूप ले लेता है। 

2. नियमित व्यायाम करें

पेट की चर्बी कम करने के लिए नियमित व्यायाम सबसे असरदार है। तेज चलना, एरोबिक्स, साइकिलिंग, स्ट्रेंथ ट्रेनिंग, योग और तैराकी जैसे कार्डियो व्यायाम कैलोरी जलाने और चर्बी घटाने में मदद करते हैं। 

विशेषज्ञ सलाह देते हैं कि हर सप्ताह कम-से-कम 150 मिनट, और बेहतर परिणामों के लिए 300 मिनट की शारीरिक गतिविधि महिलाओं को जरूर करनी चाहिए। इससे महिलाओं की कमर की साइज़ करीब 4–5 सेमी तक घटती है और शरीर में फ़ैट प्रतिशत भी कम होता है। 

3. गुनगुना पानी और आंवला पाउडर लें

दिन की शुरुआत में गुनगुने पानी पीने से करें यह शरीर को हाइड्रेट करता है और विषैले पदार्थों को भी बाहर निकालता है। साथ ही, पोषण विशेषज्ञ सलाह देते हैं कि खाली पेट 1 चम्मच देसी घी में 1/4 चम्मच आंवला पाउडर मिलाकर लेने से वसा का विघटन तेज होता है और हार्मोन नियंत्रण में रहते हैं।

4. शक्कर और प्रोसेस्ड फूड से दूरी बनाएं

चीनी और प्रोसेस्ड चीजों का सेवन सीमित करें। सोडा, मिठाई, पैक्ड स्नैक्स चर्बी को तेजी से बढ़ाते हैं। साथ ही, अधिक चीनी को मानसिक सेहत के लिए भी अच्छा नहीं माना जाता। इनकी जगह सेब, पीला केला, नट्स जैसे हेल्दी स्नैक्स चुनें।

5. प्रोटीन युक्त आहार लें

प्रोटीन पचाने में अधिक ऊर्जा खर्च होती है और यह लंबे समय तक भूख नहीं लगने देता। अंडे, दाल, दूध, सोया या दही का सेवन बढ़ाएं। रिसर्च में पाया गया कि प्रोटीन युक्त भोजन पेट की चर्बी को तेजी से घटा सकता है।

6. चलते-फिरते रहें, एक्टिव लाइफस्टाइल अपनाएं

रोजमर्रा के काम जैसे सीढ़ियां चढ़ना, पैदल चलना, घर का काम करना भी आपकी कैलोरी को बर्न करता है। लगातार बैठे रहने से बचें और हर एक घंटे में थोड़ा चलने-फिरने की आदत डालें। छोटी-छोटी आदतें जैसे लिफ्ट की जगह सीढ़ियों का इस्तेमाल करना आपके पेट की चर्बी कम करने में काफी मददगार हो सकता है। 

7. तनाव कम करें

अधिक तनाव शरीर में कॉर्टिसोल हार्मोन बढ़ाता है, जिससे पेट की चर्बी बढ़ना शुरू हो जाती है। ध्यान, मेडिटेशन, गहरी सांस लेना, या मनपसंद गतिविधि जैसे संगीत सुनना तनाव को कम करने में मदद करते हैं।

8. नींद पूरी और अच्छी लें

सुबह जल्दी उठना और रात को समय पर सो जाना बहुत जरूरी है। कम नींद लेने से शरीर में भूख के हार्मोन (घ्रेलिन) का स्तर बढ़ता है, जिससे वजन और खासतौर से पेट की चर्बी बढ़ सकती है। एक 16-वर्षीय अध्ययन में पाया गया कि यदि महिलाएं 5 घंटे से कम सोती हैं तो उनमें वज़न बढ़ने का खतरा दोगुना हो जाता है। 

9. पानी पर्याप्त मात्रा में पिएं

शरीर में पानी की सही मात्रा होना कैलोरी को बर्न करने में मदद करता है। दिनभर में 8-10 गिलास पानी पीने की आदत डालें। इससे मेटाबॉलिज्म सही रहता है और शरीर से विषैले पदार्थ बाहर निकलते हैं।

पेट कम करना कोई एक दिन का काम नहीं, बल्कि एक निरंतर प्रक्रिया है जिसमें धैर्य, अनुशासन और सही आदतें सबसे बड़ा रोल निभाती हैं। अगर आप संतुलित आहार लें, नियमित व्यायाम करें, और खुद के लिए थोड़ा समय निकालें तो न सिर्फ आपका पेट घटेगा बल्कि आप खुद को अधिक ऊर्जा से भरपूर और आत्मविश्वासी महसूस करेंगी। छोटी-छोटी लाइफस्टाइल बदलाव ही बड़े नतीजे लाते हैं इसलिए आज से ही शुरुआत करें।

Leave a comment

1 Comments

  • Rajan Gauba

    Nov 19, 2025 at 1:15 AM.

    Good information

    • Myhealth

      Nov 21, 2025 at 11:41 AM.

      Thankyou! We are glad you have liked the information.

Explore Our Services

Quick access to popular pathology tests, categories, and health packages across India

Consult Now

Share MyHealth Blog