ब्लड प्रेशर जड़ से खत्म करने के उपाय: जानिए तरीके और लक्षण

Medically Reviewed By
Dr. Mayanka Lodha Seth
Written By Sheena Mehta
on Oct 23, 2025
Last Edit Made By Sheena Mehta
on Oct 23, 2025

आजकल की भागदौड़ भरी ज़िंदगी में ब्लड प्रेशर यानी हाई BP बहुत आम हो गया है। लेकिन क्या आप जानते हैं? कुछ घरेलू उपाय और जीवनशैली में बदलाव से आप इसे काबू में रख सकते हैं, और कई बार जड़ से ठीक भी कर सकते हैं।
आइए जानते हैं, हाई ब्लड प्रेशर के लक्षण, लो ब्लड प्रेशर के लक्षण और ब्लड प्रेशर को जड़ से खत्म करने के उपाय। इन सभी सवालों के उत्तर हम इस ब्लॉग के माध्यम से देने की कोशिश करेंगे।
1. High BP यानी उच्च रक्तचाप के लक्षण
जब आपका रक्तचाप सामान्य से ज्यादा होता है, तो यह आपके दिल और रक्त वाहिकाओं पर दबाव डालता है। आम लक्षण हैं:
- सिरदर्द, खासकर सुबह-सुबह
- आंखों के पीछे दबाव या धुंधला दिखना
- चिड़चिड़ापन और नींद न आना
- थकान या कमजोरी महसूस होना
- सांस लेने में तकलीफ या छाती में बेचैनी
- नाक से खून आना (कभी-कभी)
याद रखें: High BP अक्सर बिना किसी लक्षण के भी हो सकता है, इसलिए समय-समय पर ब्लड प्रेशर जांचना बहुत ज़रूरी है।
Low BP यानी निम्न रक्तचाप के लक्षण
जब रक्तचाप सामान्य से कम होता है, तो शरीर के अंगों तक पर्याप्त रक्त नहीं पहुँच पाता। इसके लक्षण हैं:
- चक्कर आना या बेहोशी महसूस होना
- थकान और कमजोरी
- धुंधला दिखाई देना
- हाथ-पांव ठंडे या सुन्न महसूस होना
- ध्यान केंद्रित करने में कठिनाई
BP Control करने के लिए क्या खाएं?
आजकल की लाइफस्टाइल की सबसे बड़ी समस्याओं में से एक बन गया है। हाई BP (उच्च रक्तचाप) और लो BP (निम्न रक्तचाप) दोनों ही सेहत पर बुरा असर डाल सकते हैं। सही खानपान और लाइफस्टाइल अपनाकर हम ब्लड प्रेशर को कंट्रोल कर सकते हैं।
आइए जानते हैं BP को नियंत्रित करने के लिए क्या-क्या खाना चाहिए।
-
फल और सब्जियां
फल और सब्जियों में भरपूर मात्रा में विटामिन, मिनरल और फाइबर होता है, जो ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करने में मदद करता है।
- केले (Banana): पोटेशियम से भरपूर, हाई BP कम करने में मदद करता है।
- संतरा, अंगूर, सेब: विटामिन C से भरपूर, ब्लड वेसल्स को स्वस्थ रखते हैं।
- पालक, मेथी, गाजर: आयरन और फाइबर ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर बनाते हैं।
-
साबुत अनाज और दलहन
- ओट्स और ब्राउन राइस: फाइबर और मिनरल्स से भरपूर, कोलेस्ट्रॉल और BP कंट्रोल में सहायक।
- मूंग, मसूर, चना: प्रोटीन और फाइबर से भरपूर, हार्ट हेल्थ के लिए अच्छे।
-
नट्स और बीज
- अखरोट, बादाम, कद्दू के बीज: ओमेगा-3 फैटी एसिड से भरपूर, हाई BP कम करने में मदद करते हैं।
-
कम नमक वाला आहार
- ज्यादा नमक (Salt) खाने से ब्लड प्रेशर बढ़ सकता है। इसलिए सोडियम का सेवन कम करें | खाने में हर्ब्स और मसालों का इस्तेमाल करें। जैसे: हल्दी, काली मिर्च, लहसुन।
-
हरी पत्तेदार चीजें और दही
- धनिया, पुदीना, मेथी: BP कम करने में मदद।
- दही और लो फैट मिल्क: कैल्शियम से भरपूर, हृदय और ब्लड प्रेशर के लिए अच्छे।
-
पानी और हाइड्रेशन
पर्याप्त पानी पीना बहुत जरूरी है। यह ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर बनाता है। शुगर फ्री हर्बल टी या नींबू पानी भी लाभकारी।
-
खाना खाने का तरीका
छोटे-छोटे और नियमित भोजन करें। तली-भुनी चीजें और प्रोसेस्ड फूड से परहेज करें।
For More: https://redcliffelabs.com/myhealth/blood-pressure/high-blood-pressure-drink-tea-should-not/
ब्लड प्रेशर को जड़ से खत्म करने के उपाय
आइए जानते हैं कैसे ब्लड प्रेशर कम करने के आसान उपाय
-
तुलसी और नींबू का जादू
सुबह खाली पेट 5 तुलसी के पत्ते और एक गिलास गुनगुने पानी में आधा नींबू निचोड़कर पीएं। यह शरीर से टॉक्सिन्स निकालता है और ब्लड सर्कुलेशन को नॉर्मल करता है।
-
योग और प्राणायाम
हर दिन 15 मिनट अनुलोम-विलोम, भ्रामरी और कपालभाति करें। ये न केवल तनाव घटाते हैं, बल्कि ब्लड प्रेशर को स्थिर रखने में भी मदद करते हैं।
-
केला और नारियल पानी
ब्लड प्रेशर के मरीजों के लिए पोटैशियम बहुत ज़रूरी है। रोज़ाना 1 केला और एक गिलास नारियल पानी लेने से BP कंट्रोल में रहता है।
-
रोज़ाना टहलना न भूलें
सिर्फ 30 मिनट की वॉक आपकी नसों को रिलैक्स करती है और हार्ट हेल्थ बेहतर बनाती है। नियमित वॉक से दवाओं पर निर्भरता कम हो सकती है।
-
नमक और जंक फूड से दूरी
अधिक नमक, पैक्ड फूड और कोल्ड ड्रिंक BP बढ़ाते हैं। इनसे दूरी बनाएँ और घर का ताज़ा खाना खाएँ।
-
लहसुन और मेथी के दाने
सुबह खाली पेट 2 लहसुन की कलियाँ और एक चम्मच मेथी के दाने (रातभर भिगोए हुए) खाने से BP को जड़ से नियंत्रित करने में मदद मिलती है।
FAQ
-
ब्लड प्रेशर क्या है?
ब्लड प्रेशर वह दबाव है जिससे आपका दिल खून को धमनियों में पंप करता है। इसे दो नंबरों में मापा जाता है – सिस्टोलिक (ऊपरी नंबर) और डायस्टोलिक (नीचे नंबर)।
-
हाई ब्लड प्रेशर के लक्षण क्या हैं?
अक्सर हाई BP कोई स्पष्ट लक्षण नहीं दिखाता, लेकिन सिरदर्द, चक्कर, धड़कन बढ़ना, या थकान हो सकती है।
-
ब्लड प्रेशर की सामान्य रेंज क्या है?
सामान्य BP <120/80 mmHg है। 120–129/<80 mmHg को एलिवेटेड, 130–139/80–89 mmHg स्टेज 1, और ≥140/90 mmHg स्टेज 2 हाई BP माना जाता है।
-
हाई ब्लड प्रेशर के मुख्य कारण क्या हैं?
अत्यधिक नमक का सेवन, तनाव, मोटापा, शारीरिक गतिविधि की कमी, धूम्रपान और शराब का अधिक सेवन मुख्य कारण हैं।
-
ब्लड प्रेशर को घर पर कैसे नियंत्रित किया जा सकता है?
योग, प्राणायाम, नियमित वॉक, पोटैशियम युक्त आहार (केला, नारियल पानी), तुलसी-नींबू पानी, लहसुन और मेथी के दाने, नमक और जंक फूड कम करना मददगार है।
-
कब डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए?
सिस्टोलिक >180 या डायस्टोलिक >120 mmHg, बार-बार सिरदर्द, चक्कर, या सांस लेने में तकलीफ होने पर तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें।
-
क्या हाई BP केवल उम्रदराज लोगों में होता है?
नहीं, अब युवा और 30–40 साल की उम्र के लोग भी हाई BP से प्रभावित हो रहे हैं, खासकर तनावपूर्ण जीवनशैली और गलत खानपान के कारण।



