आरबीसी नॉर्मल रेंज: जानिए इसकी नार्मल रेंज और इसके टेस्ट की कॉस्ट की बारे में

Medically Reviewed By
Dr Divya Rohra
Written By Srujana Mohanty
on May 25, 2022
Last Edit Made By Srujana Mohanty
on Jan 8, 2025

रेड ब्लड सैल्स (आरबीसी) ब्लड का एक क्रुशिअल कॉम्पोनेन्ट हैं क्योंकि उनमें हीमोग्लोबिन होता है जो फेफड़ों से ऑक्सीजन को शरीर की अन्य सभी सैल्स तक पहुंचाता है। शरीर में आरबीसी का असामान्य स्तर विभिन्न हेल्थ कॉम्प्लीकेशन्स (complications) को जन्म दे सकता है। आरबीसी का काउंट एक ब्लड टेस्ट के माध्यम से किया जाता है, जिसे कम्पलीट ब्लड काउंट (सीबीसी-CBC) टेस्ट के रूप में भी जाना जाता है। आरबीसी काउंट की नार्मल रेंज उम्र और लिंग (gender)में भिन्न होती है। इस आर्टिकल में, जीवन के अलग-अलग उम्र में पुरुषों और महिलाओं में रेड ब्लड सैल्स के ऑप्टिमम वैल्यू के बारे में जानें।
In this Article
- सामान्य रेड ब्लड सैल्स काउंट (Normal Red Blood Cell Count)
- पुरुषों में नार्मल रेड ब्लड सैल्स की संख्या ( Normal Red Blood Cell Count in Males)
- महिलाओं में नार्मल रेड ब्लड सैल्स की संख्या ( Normal Red Blood Cell Count in Females)
- भारत में ब्लड टेस्ट की कॉस्ट (Cost of Blood Test in India)
- निष्कर्ष
- FAQs
सामान्य रेड ब्लड सैल्स काउंट (Normal Red Blood Cell Count)
रेड ब्लड सैल्स की नार्मल काउंट आपकी उम्र और लिंग के अनुसार बदलती रहती है। नेशनल हेल्थ सोसाइटी (एनएचएस-NHS) के अनुसार, पुरुषों में नार्मल आरबीसी काउंट 4.7 - 6.1 मिलियन सैल प्रति माइक्रोलीटर है। महिलाओं में नार्मल आरबीसी काउंट 4.2 - 5.4 मिलियन सैल्स प्रति माइक्रोलीटर होती है।
पुरुषों में नार्मल रेड ब्लड सैल्स की संख्या ( Normal Red Blood Cell Count in Males)
पुरुषों में नार्मल रेड ब्लड सैल्स की संख्या उनकी उम्र के अनुसार भिन्न होती है। मिनेसोटा के चिल्ड्रन हॉस्पिटल एंड क्लिनिक्स के अनुसार, पुरुषों में अलग-अलग उम्र में नार्मल आरबीसी का ऑप्टिमम वैल्यू नीचे सारणीबद्ध (tabulated) है:
| क्र.सं. | ऐज ग्रुप | आरबीसी काउंट (मिलियन सेल प्रति माइक्रोलीटर) |
| 1. | 1 दिन | 4.00 – 6.60 |
| 2. | 1 सप्ताह | 3.90 – 6.30 |
| 3. | 2 सप्ताह | 3.60 – 6.20 |
| 4. | 1 महीना | 3.00 – 5.40 |
| 5. | 2 महीने | 2.70 – 4.90 |
| 6. | 3-6 महीने | 3.10 – 4.50 |
| 7. | 0.5 – 2 साल | 3.70 – 5.30 |
| 8. | 2 – 6 साल | 3.90 – 5.30 |
| 9. | 6-12 साल | 4.00 – 5.20 |
| 10. | 12-18 साल | 4.50 – 5.30 |
| 11. | > 18 साल | 4.50 – 5.90 |
महिलाओं में नार्मल रेड ब्लड सैल्स की संख्या ( Normal Red Blood Cell Count in Females)
पुरुषों और महिलाओं में रेड ब्लडसैल्स की नार्मल संख्या लगभग 12 वर्ष की आयु तक समान होती है, जिसके बाद ऑप्टिमम रेंज भिन्न होती है। मिनेसोटा के चिल्ड्रन हॉस्पिटल एंड क्लिनिक्स के अनुसार, महिलाओं में अलग-अलग उम्र में नार्मल आरबीसी का ऑप्टिमम वैल्यू नीचे सारणीबद्ध है:
| क्र.सं. | ऐज ग्रुप | आरबीसी काउंट (मिलियन सेल प्रति माइक्रोलीटर) |
| 1. | 1 दिन | 4.00 – 6.60 |
| 2. | 1 सप्ताह | 3.90 – 6.30 |
| 3. | 2 सप्ताह | 3.60 – 6.20 |
| 4. | 1 महीना | 3.00 – 5.40 |
| 5. | 2 महीने | 2.70 – 4.90 |
| 6. | 3-6 महीने | 3.10 – 4.50 |
| 7. | 0.5 – 2 साल | 3.70 – 5.30 |
| 8. | 2 – 6 साल | 3.90 – 5.30 |
| 9. | 6-12 साल | 4.00 – 5.20 |
| 10. | 12-18 साल | 4.50 – 5.10 |
| 11. | > 18 साल | 4.50 – 5.20 |
भारत में ब्लड टेस्ट की कॉस्ट (Cost of Blood Test in India)
रेड ब्लड सैल्स की काउंट एक कम्पलीट ब्लड काउंट (सीबीसी) टेस्ट के एक भाग के रूप में की जाती है।रेडक्लिफ लैब्स में सीबीसी टेस्ट की कॉस्ट पूरे भारत में लगभग 249/- रुपये है।
निष्कर्ष (Takeaway)
रेड ब्लड सैल्स की नार्मल रेंज प्रत्येक व्यक्ति में उनकी उम्र और लिंग के आधार पर भिन्न होती है। आपके ब्लड में असामान्य रूप से उच्च या निम्न स्तर का आरबीसी एक अंडरलाइंग हेल्थ डिसऑर्डर का इंडिकेशन हो सकता है। अब जब आप अपनी उम्र और लिंग के लिए आरबीसी काउंट की नार्मल रेंज जानते हैं, तो आप अपनी टेस्ट रिपोर्ट और मेडिकल कंडीशन का मूल्यांकन करने में सक्षम होंगे।
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न (एफएक्यू) ( Frequently Asked Questions (FAQs)
1. मैं रेड ब्लड सैल काउंट टेस्ट कैसे बुक कर सकता हूं?
रेडक्लिफ लैब में टेस्ट बुक करना बहुत आसान है। आप हमारे सेंटर पर कॉल करके या हमारी ऑफिशियल वेबसाइट के माध्यम से इसकी बुकिंग करके अपना टेस्ट बुक कर सकते हैं। जैसे ही आप रेडक्लिफ लैब्स में टेस्ट बुक करते हैं, एक फ़्लेबोटोमिस्ट (phlebotomist) आपके स्थान पर आपके ब्लड का सैंपल निःशुल्क लेने के लिए पहुंचेगा।
2. लाल रक्त कणिकाओं की संख्या बढ़ाने का उपाय क्या है?
रेड मीट, ऑर्गन मीट, सूखे मेवे, डार्क, पत्तेदार हरी सब्जियां, बीन्स, अंडे की जर्दी और फलियां जैसे आयरन से भरपूर आहार खाने से रेड ब्लड सैल्स की संख्या बढ़ाई जा सकती है।
3. क्या कम रेड ब्लड सैल्स की संख्या गंभीर समस्या पैदा कर सकती है?
कम मात्रा में रेड ब्लड सैल्स की संख्या खतरनाक हो सकती है। यह कमजोरी और थकान की भावना पैदा कर सकता है। ऐसे मामलों में, आपका शरीर अपनी सैल्स के लिए पर्याप्त ऑक्सीजन प्राप्त करने के लिए अधिक मेहनत करता है। कम रेड ब्लड सैल्स की संख्या एनीमिया, पेट के अल्सर, विटामिन बी 12 की कमी, ल्यूपस (lupus), रक्तस्राव, ल्यूकेमिया (leukemia), हॉजकिन लिंफोमा (Hodgkin lymphoma) और मल्टीपल मायलोमा (myeloma) जैसी स्थितियों को दर्शाती है।
4. उच्च रेड ब्लड सैल्स काउंट क्या दर्शाता है?
उच्च रेड ब्लड सैल्स काउंट डिहाइड्रेशन ,ब्लड डिसऑर्डर्स , हार्ट , लंग्स , और किडनी डिसऑर्डर्स का संकेत है।
Leave a comment
2 Comments
Rajesh raigar
Jun 24, 2023 at 1:25 PM.
R b c blood test 15-20 h
Myhealth Team
Jun 26, 2023 at 7:50 AM.
Hi Rajesh, आपकी RBC (रेड ब्लड सेल्स) रक्त परीक्षा के परिणाम के अनुसार, जिसमें 15-20 की गणना है, यह आमतौर पर सामान्य सीमा से अधिक हो सकता है। हम आपको सलाह देंगे कि आप डॉक्टर से इसकी पूरी जानकारी ले। धन्यवाद्
B K SHARMA
May 27, 2023 at 4:04 AM.
What is included in test pack of 449
Myhealth Team
May 31, 2023 at 1:20 PM.
Hi B K Sharma, We offer different packages for different health related requirements. For packages related query you can call us 898 898 8787. Thankyou



