प्लेटलेट काउंट: वयस्कों में प्लेटलेट काउंट की रेंज कितनी होती है

Medically Reviewed By
Dr. Ragiinii Sharma
Written By Srujana Mohanty
on May 30, 2022
Last Edit Made By Srujana Mohanty
on Jan 8, 2025

प्लेटलेट काउंट आपके ब्लड में मौजूद प्लेटलेट्स की औसत मात्रा को दर्शाता है। प्लेटलेट्स या थ्रोम्बोसाइट्सब्लड (thrombocytes) ऐसे ब्लड कॉम्पोनेन्ट हैं जो किसी चोट के दौरान ब्लड के थक्के जमने में शामिल होते हैं।ब्लड में नार्मल प्लेटलेट स्तर इमरजेंसी के दौरान पर्याप्त थक्के बनाने में मदद करता है। प्लेटलेट का अब्नोर्मल्ली उच्च (high) या निम्न (low) स्तर कुछ अंडरलाइंग (underlying) हेल्थ कॉम्प्लीकेशन्स का इंडिकेशन हो सकता है। इस आर्टिकल में आप जानेंगे कि आपकी उम्र और लिंग (gender) के अनुसार किस स्तर का प्लेटलेट्स खतरनाक हो सकता है।
किस स्तर का प्लेटलेट्स खतरनाक हो सकता है? (What Level of Platelets can be Dangerous?)
आम तौर पर एक व्यक्ति में प्लेटलेट की संख्या 1,50,000 - 4,50,000 प्लेटलेट्स / माइक्रोलीटर ब्लड के बीच होती है। 50,000 प्लेटलेट्स/माइक्रोलीटर ब्लड से कम प्लेटलेट काउंट को कम प्लेटलेट काउंट माना जाता है। 4,50,000 प्लेटलेट्स/माइक्रोलीटर ब्लड से अधिक प्लेटलेट काउंट को उच्च प्लेटलेट काउंट माना जाता है। हालांकि, नार्मल प्लेटलेट काउंट की रेंज आपकी उम्र और लिंग (gender) पर निर्भर करती है। एक अध्ययन के अनुसार, अलग-अलग उम्र और लिंग के व्यक्तियों में निम्न, मध्यम और उच्च प्लेटलेट काउंट नीचे सारणीबद्ध हैं:
| क्र.सं. | ऐज ग्रुप (साल) | पुरुष प्लेटलेट
कम प्लेटलेट काउंट | काउंट
मध्यम प्लेटलेट काउंट | ( X109/L )
उच्च प्लेटलेट काउंट | महिला प्लेटलेट
कम प्लेटलेट काउंट | काउंट
मध्यम प्लेटलेट काउंट | ( X 109/L )
उच्च प्लेटलेट काउंट |
| 1. | < 15 | 396 – 441 | 441 – 484 | 452 – 503 | 396 – 441 | 441 – 484 | 452 – 503 |
| 2. | 15 – 64 | 320 – 359 | 358 – 366 | 361 – 388 | 345 – 363 | 401 – 410 | 422 – 457 |
| 3. | > 64 | 304 – 363 | 344 – 360 | 337 – 420 | 307 – 349 | 375 – 394 | 366 – 441 |
पुरुषों में प्लेटलेट काउंट की नार्मल रेंज क्या है? (What is the Normal Range of Platelet Count in Males?)
पुरुषों और महिलाओं में प्लेटलेट काउंट की नार्मल रेंज भिन्न होती है। बढ़ती उम्र के साथ प्लेटलेट्स की संख्या नार्मल रूप से कम हो जाती है। अध्ययन के अनुसार, वयस्क (adult) पुरुषों (18 वर्ष से अधिक आयु) में लगभग नार्मल प्लेटलेट काउंट रेंज नीचे दी गई है:
| क्र.सं. | ऐज ग्रुप (साल) | नार्मल प्लेटलेट काउंट ( X 109/L ) |
| 1. | 18 – 34 | 240 |
| 2. | 35 – 49 | 245 |
| 3. | 50 – 64 | 235 |
| 4. | 65 – 74 | 220 |
| 5. | > 75 | 215 |
महिलाओं में प्लेटलेट काउंट की नार्मल रेंज क्या है? (What is the Normal Range of Platelet Count in Females?)
महिलाओं में प्लेटलेट काउंट आमतौर पर पुबर्टी(puberty) के बाद पुरुषों की तुलना में अधिक होता है। अध्ययन के अनुसार, वयस्क महिलाओं (18 वर्ष से अधिक आयु) में प्लेटलेट काउंट की अनुमानित नार्मल रेंज नीचे दी गई है:
| क्र.सं. | ऐज ग्रुप (साल) | नार्मल प्लेटलेट काउंट ( X 109/L ) |
| 1. | 18 – 34 | 240 |
| 2. | 35 – 49 | 245 |
| 3. | 50 – 64 | 235 |
| 4. | 65 – 74 | 230 |
| 5. | > 75 | 220 |
बच्चों में प्लेटलेट काउंट की नार्मल रेंज क्या है? (What is the Normal Range of Platelet Count in Children?)
18 साल से कम उम्र के पुरुषों और महिलाओं में प्लेटलेट काउंट अलग-अलग होता है। अध्ययन के अनुसार, बच्चों (18 वर्ष से कम उम्र) में नार्मल प्लेटलेट काउंट रेंज नीचे दी गई है:
| क्र.सं. | ऐज ग्रुप (साल) | नार्मल प्लेटलेट काउंट
( X 109/L ) पुरुष में | नार्मल प्लेटलेट काउंट
( X 109/L ) महिला में |
| 1. | < 5 | 340 | 325 |
| 2. | 5 – 9 | 310 | 310 |
| 3. | 10-14 | 280 | 290 |
| 4. | 15-17 | 250 | 250 |
निष्कर्ष (Takeaway)
प्लेटलेट काउंट एक महत्वपूर्ण पैरामीटर है जिसकी गणना कम्पलीट ब्लड काउंट (सीबीसी) टेस्ट में की जाती है। आपके शरीर में नार्मल प्लेटलेट स्तर किसी भी चोट या कट के मामले में ब्लड के उचित थक्के(proper clotting) को सुनिश्चित करता है। प्लेटलेट्स के अबनार्मल स्तर से कुछ सीरियस हेल्थ इश्यूज हो सकते हैं। अब जब आप अपनी उम्र और लिंग के लिए प्लेटलेट काउंट के स्तर को जानते हैं, तो आप अपनी ब्लड रिपोर्ट और स्वास्थ्य की स्थिति का बेहतर एनालिसिस कर सकते हैं।
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न (एफएक्यू) (Frequently Asked Questions (FAQs)
1. मैं अपने प्लेटलेट काउंट की जांच कैसे करवा सकता हूं?
प्लेटलेट काउंट टेस्ट कम्पलीट ब्लड काउंट (सीबीसी) टेस्ट का एक हिस्सा (part)है। आप हमारे सेंटर पर कॉल करके या हमारी ऑफिशियल वेबसाइट से ऑनलाइन टेस्ट बुक करके आसानी से रेडक्लिफ लैब्स में अपना टेस्ट बुक कर सकते हैं। हम आपके ब्लड के सैंपल को निःशुल्क एकत्र करने के लिए हमारे फ़्लेबोटोमिस्ट ( phlebotomist) को आपके स्थान पर भेजेंगे।
2. प्लेटलेट काउंट टेस्ट में मुझे कितना खर्च आएगा?
पूरे भारत में रेडक्लिफ लैब्स में प्लेटलेट काउंट टेस्ट, यानी कम्पलीट ब्लड काउंट टेस्ट, में आपको लगभग 249/- रुपये का खर्च आएगा।
3. उच्च प्लेटलेट काउंट का क्या कारण हो सकता है?
उच्च प्लेटलेट काउंट आमतौर पर आयरन की कमी, कैंसर, स्प्लीन(spleen) रिमूवल , बोन मेरो डिजीज (bone marrow disease), कुछ इन्फेक्शन और दवाओं के कारण होता है।
4. प्लेटलेट काउंट कम होने के क्या कारण हो सकते हैं?
कम प्लेटलेट काउंट आमतौर पर इन कारणों से होता है
- बोन मेरो में पर्याप्त प्लेटलेट्स का उत्पादन नहीं होना
- लिवर और स्प्लीन में प्लेटलेट्स का डिस्ट्रक्शन
- रक्तप्रवाह (bloodstream) में प्लेटलेट्स का डिस्ट्रक्शन
- कैंसर उपचार के एक भाग के रूप में दी जाने वाली कीमोथेरेपी या रेडिएशन (radiation)
- ऑटोइम्म्युने डिसऑर्डर (Autoimmune disorder)
- कुछ हानिकारक दवाएं



