898 898 8787

इम्युनिटी पावर कैसे बढ़ाएं: सरल और प्रभावी तरीके - MyHealth

Health

इम्युनिटी पावर कैसे बढ़ाएं: सरल और प्रभावी तरीके

author

Medically Reviewed By
Dr. Ragiinii Sharma

Written By admin
on Feb 3, 2024

Last Edit Made By admin
on Jan 7, 2025

share
https://myhealth-redcliffelabs.redcliffelabs.com/media/blogcard-images/4190/a3908e2e-af64-432b-8d02-fd3c4c2ce4c7.jpeg
share

इम्यून सिस्टम शरीर को कई बिमारियों और संक्रमण से बचाती है। अगर इम्यून सिस्टम अच्छा होता है तो बहुत सी बिमारियों से हम लड़ सकते हैं। सर्दी, फ्लू के वायरस के साथ ही कैंसर जैसी जानलेवा बीमारी से भी लड़ सकते हैं। जिन लोगों की इम्युनिटी कमजोर होती हैउन्हें बीमारी जल्दी घेर लेती है। कमजोर इम्युनिटी वाले लोग बदलते मौसम में जल्दी बीमार पड़ जाते हैं। इसलिए इम्युनिटी का मजबूत होना जरुरी है। कुछ तरीके हैं जो इम्युनिटी को बढ़ा सकते हैं। 

इम्युनिटी कम होने के कारण 

सबसे पहले तो हम यह जान लेते हैं की इम्युनिटी कम क्यों होती है। तो कुछ गलत आदतों की वजह से भी इम्यूनिटी कम हो जाती है। यह आदतें ही इम्यूनिटी को कमजोर बनाने का कारण बनती है। 

  • अल्कोहल का सेवन और स्मोकिंग करना।
  • ऑयली फ़ूड खाने से भी इम्युनिटी कमजोर होती है। 
  • जो लोग भरपूर नींद नहीं लेते हैं उनमें भी कम इम्युनिटी होती है। 
  • ज्यादा मीठा खाना भी इम्यूनिटी को कमजोर कर देता है। साथ ही इससे हेल्थ पर भी बुरा असर होता है। 
  • जिन लोगों की लाइफस्टाइल अनहेल्दी होती है जैसे: एक्सरसाइज नहीं करना, जंक फ़ूड खाना उनमें भी इम्युनिटी कम होती है। 

इम्युनिटी कम होने के लक्षण 

इम्युनिटी कम होने पर कुछ तरह के लक्षण महसूस होने लगते हैं। जिससे पता चलता है की इम्युनिटी कमजोर हो गई है। जानते हैं इन लक्षणों के बारे में-

1. पेट में दिक्कत 

इम्यून सिस्टम कमजोर होने पर पेट दर्द, एसिडिटी, उल्टी, कब्ज, दस्त की समस्या हो जाती है। ऐसी स्थिति में बैक्टीरिया शरीर पर जल्दी अटैक करते हैं और पेट में पहुँच जाते हैं। 

2. थकान होना 

बिना वजह से शरीर में थकान महसूस होना, सुस्ती आना, बदन दर्द होना भी इसका लक्षण है। इम्युनिटी कमजोर होने पर शरीर बैक्टीरिया से लड़ता है। जिससे थकान महसूस होती है। 

3. सर्दी जुकाम होना 

आपने बहुत से लोगों को देखा होगा की उन्हें सर्दी – खांसी बनी रहती है। लेकिन वह समझ नहीं पाते की ऐसा क्यों हैं। तो यह भी कमजोर इम्यूनिटी का लक्षण है। 

इम्युनिटी पावर कैसे बढ़ाएं

कुछ ऐसे तरीके हैं जिनसे आप अपनी इम्युनिटी पावर को बढ़ा सकते हैं। यह आपको बीमारियों और इंफेक्शन से बचाएंगे। 

1. एक्सरसाइज करें 

एक्सरसाइज करने से शरीर स्वस्थ रहता है और यह इम्युनिटी सिस्टम को भी मजबूत बनाती है। एक्सरसाइज करने से शरीर को बहुत से फायदे होते हैं। इससे हार्ट हेल्थ में सुधार होता है, वजन कंट्रोल में रहता है, ब्लड प्रेशर भी कंट्रोल में रहता है। इसलिए एक्सरसाइज को अपनी रोज की लाइफ में शामिल करें। 

2. भरपूर नींद लें

जब हम सो रहे होते हैं तब शरीर में बहुत सी जरुरी एक्टिविटी होती है। शरीर को बीमारी से लड़ने के लिए और इन्फेक्शन से बचाने के लिए आपको जानना चाहिए की कितनी नींद लेना जरुरी है। अगर आपकी नींद खराब होती है तो उसके लिए क्या करना चाहिए वह भी जरूर जानना चाहिए।

3. स्वस्थ आहार

स्वस्थ आहार मजबूत इम्यून सिस्टम के लिए बहुत जरूरी है। इसका मतलब यह है कि आप भरपूर मात्रा में फल, लीन प्रोटीन, सब्जियां, फलियां, स्वस्थ वसा, साबुत अनाज खाएं। इन आहार में जो सूक्ष्म पोषक तत्व होते हैं वह इम्यून सिस्टम को होमियोस्टैसिस बनाए रखने में मदद करता है।

4. बॉडी वेट का ध्यान रखें

ज्यादा वजन होने से शरीर के काम करने का तरीका प्रभावित होता है। ज्यादा वजन इम्यून सिस्टम को कमजोर कर देता है। आपको सही वजन बनाये रखना चाहिए। जिसके लिए अच्छी नींद, स्ट्रेस कम लेना, फिजिकल एक्टिविटी, अच्छा भोजन करना चाहिए।

5. हाइड्रेट रहे 

पानी हमारे शरीर के लिए बहुत जरुरी है। यह इम्यून सिस्टम को बढ़ाने में मददगार है। एक्सरसाइज करने और पसीना आने से शरीर में पानी की कमी हो जाती है। लेकिन अगर आप एक्सरसाइज नहीं करते हैं तो भी यूरिन के माध्यम से शरीर से पानी निकल जाता है। इसलिए पानी भरपूर मात्रा में पिएं शरीर को हाइड्रेट रखें। 

6. स्ट्रेस कम लें 

ज्यादा तनाव लेना हेल्थ को नुकसान पहुंचाता है। स्ट्रेस इम्यून सिस्टम पर बुरा असर करता है। सभी पर इसका अलग-अलग असर होता है। किसी की नींद खराब होती है, कोई पानी कम पीता है, भोजन कम करना। तनाव को दूर करने के तरीके अपनाएं। उन एक्टिविटीज को करें जो स्ट्रेस को दूर करती है। 

7. स्मोकिंग और अल्कोहल से बचें 

अल्कोहल का सेवन इम्यून सिस्टम को कमजोर कर देता है और स्मोकिंग करने से शरीर बीमारी से लड़ नहीं पाता है। स्मोकिंग से रुमेटीइड गठिया का खतरा बढ़ जाता है।

इम्यूनिटी बढ़ाने के घरेलू उपाय

इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए आपके किचन में ही ऐसी कितनी चीजें होगी जिनके सेवन से आप घर बैठे इम्युनिटी बढ़ा सकते हैं।

लहसुन : लहसुन इन्फेक्शन को शरीर से बहुत दूर रखता है। इससे इम्यूनिटी मजबूत होती है। 

खट्टे फल : खट्टे फल में विटामिन सी बहुत ज्यादा होता है। विटामिन सी सर्दी और फ्लू को ठीक करने का काम करता है। अंगूर, आंवला, नींबू, संतरे जैसे फलों का सेवन विटामिन सी की कमी को दूर करता है। 

हल्दी : हल्दी में करक्यूमिन होता है जो एंटीऑक्सीडेंट को बढ़ाने का काम करता है। जिस भी तरह से आप हल्दी को अपनी डाइट में शामिल करना चाहते हैं तो जरूर करें। 

ग्रीन टी : ग्रीन टी में एंटीऑक्सीडेंट होते हैं। जो इम्यून सिस्टम को मजबूत करते हैं। 

तुलसी : यह आयुर्वेदिक औषधि है। तुलसी में एंटी-फंगल, एंटी-वायरल और एंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं।

मजबूत इम्यूनिटी आपको कई बीमारियों से दूर रखती है। तो एक हेल्दी लाइफस्टाइल अपनाएं। स्ट्रेस ना लें, खुश रहें, एक्सरसाइज करें, हेल्दी खाएं। इम्यूनिटी मजबूत होगी तो आप बीमार भी कम होंगे।

Leave a comment

6 Comments

  • Anand Pal Yadav

    Apr 18, 2025 at 2:30 AM.

    Nice & informative..... Thanks....

    • Myhealth Team

      Apr 19, 2025 at 5:15 PM.

      Thank you! We are glad you found it helpful.

  • Anand Pal Yadav

    Apr 15, 2025 at 7:02 AM.

    Nice & informative... I m interesting to know about health related tips & notes...

    • Myhealth Team

      Apr 15, 2025 at 12:53 PM.

      Thankyou! We are glad you have liked the information. For more health tips keep in reading our other blogs.

  • A.B.Singh Pal

    Mar 17, 2025 at 8:38 AM.

    Thousand thanks for your information

    • Myhealth Team

      Mar 17, 2025 at 3:10 PM.

      We are glad you have liked the information.

  • Krushana bavaskar

    Mar 5, 2025 at 2:32 PM.

    Thanks you sir bahut badhiya jankari di.. Thankyou

    • Myhealth Team

      Mar 6, 2025 at 5:37 PM.

      Aapka swagat hai! Agar aapko aur kisi bhi health-related topic par jankari chahiye ho toh bataiye. Swasth rahiye, khush rahiye!

  • Charan Singh

    Jul 8, 2024 at 7:13 AM.

    Apki di hui jankari achhi lagl. Thank you

    • MyHealth Team

      Jul 9, 2024 at 7:42 AM.

      Hi Charan Singh, Bahut Bahut shukriya! Agar aapko aur koi sujhav ya sawal ho toh bataiye, Hum aapki madad karenge

  • Mahendra Singh

    May 27, 2024 at 5:09 AM.

    Aapki de hue jaankare achchi lagi bahut bahut dhanywad

    • Myhealth Team

      May 27, 2024 at 6:55 AM.

      You're Welcome!

Consult Now

Share MyHealth Blog